

नर्मदापुरम / हमेशा से ही आंगनवाड़ी के लिये सक्रियता से कार्य करता आदर्श महिला क्लब की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हमारा क्लब लगातार 25 वर्षों से नर्मदापुरम की लगभग हर आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए पोषण आहार, कूलर लगवाना, मेडिकल कैंप की सुविधा एंव कुर्सी एंव पंखे एंव चटाई शिक्षा के लिये कॉपी किताब स्कूल ड्रैस ऊनी स्वेटर एंव भोजन सामग्री देते आ रहा है। अनेकों बच्चों को गोद लेकर कुपोषण दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कार्य की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुये आज वार्ड 16 की आंगनवाड़ी क्रमांक 53 में आज कुर्सी प्रदान की जिससे शिक्षक एवं अतिथि को बैठने की सुविधा उपलब्ध हो, साथ में बच्चों को सल्पाहार भी कराया। आयोजन में क्लब की संरक्षक संध्या मंहत अध्यक्ष नीरजा फौजदार, सलाहकार प्रीति महंत, सारिका प्रशॉंत जैन, साक्षी फौजदार उपस्थित रहीं। सबसे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने क्लब के सभी सदस्यों का पुष्प माला से स्वागत किया एंव बच्चों ने स्वागत गीत पोयम एवं अनेको गीत प्रस्तुत किये। आँगनबाड़ी से बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना राजपूत, आंगनवाड़ी सहायिका आरती मीणा, मात्र सहयोगिनी समिति की अध्यक्ष मंजू मीणा, उपाध्यक्ष मनीष कहार एवं समिति के अन्य सदस्य एवं वार्ड के हितग्राही उपस्थित रहे। सभी ने आभार माना एवं हमेशा ही सहयोग देने की बात कही।

