

नर्मदापुरम / शहर में इन दिनों शारदीय नवरात्र की धूम मची हुई है, जगह – जगह माता रानी की आकर्षक प्रतिमा विराजमान हुई है और साथ ही पंडाल में आकर्षक लाइटों के साथ साज सज्जा की गई है। नवरात्रि के समय सुप्रसिद्ध सलकनपुर धाम में आने जाने वाले पैदल धर्म प्रेमी भी सलकनपुर जाकर मां बिजासन देवी के दर्शन करते हैं और माँ से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इन भक्तों के लिए जगह फलियार एवं चाय, पानी की व्यवस्था की व्यवस्था पंडाल लगाकर की जाती है। टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे पर कई वर्षों से विराजित किए जा रहे हैं भगवान भोलेनाथ, जिन्हें देखने भक्तों का ताता लगा रहता है। सबसे बड़ी खास बात तो यह है कि हवन के बाद समिति के द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त प्रसादी लेकर पुण्य लाभ अर्जित करते है, यह भंडारा दिन में दोपहर से चालू होकर देर रात तक जारी रहता है।

