
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्कतीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए तेरान्वे हितग्राही मूलक एवं चार सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत् जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत ठूंठा – दहलवाड़ा मेंआज से प्रारंभ होगा।
सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संपादित होगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं ग्रुप में श्रीमती गीता मेहरा-बृजेश मेहरा, श्रीमती मनोरमा सोनी- कुमारी आशा रधुवंशी,श्रीमती प्रीति सराठे- श्रीमती निर्मला बाथरे ,श्रीमती सविता मालवीय नसरीन वानो ग्राम संपरीक्षा समिति के साथ गांव में उपस्थित होकर संपादित करेंगे।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि अक्टूबर माह के तृतीय सप्ताह से ग्राम पंचायत ठूंठा – दहलवाड़ा एवं पाली मे सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर चार सामुदायिक तथा तेरान्वे हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन करेंगे। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि सत्ररा लाख सैंतीस हजार नो सौ अठ़यान्वे रुपए का व्यय किया गया है वर्ष के दौरान 65 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 30 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । इन निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रक ग्राम सामाजिक एनिमेट्रर को प्रदाय कर दिए गए हैं।
विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर दो डगवेल रिचार्ज पिट, सत्तासी प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य, एक खेत तालाब निर्माण कार्य, एक शांति धाम निर्माण कार्य एक सी सी रोड निर्माण कार्य तथा एक सी सी नाली निर्माण के कार्य कराए गए हैं जिनका का दो दिवस में सत्यापन कार्य ग्राम सामाजिक एनिमेटर ग्राम सम परीक्षा समिति के साथ ठूंठा -दहलवाड़ा एवं पाली में पूर्ण करेंगे जिसकी तृतीय दिवस पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में केशव पटेल पटवारी राजस्व विभाग एवं श्रीमती अमीता ठाकुर पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को लिपिबद्ध करने के लिए विनोद खटीक माध्यमिक शिक्षक एवं दीपक साहू शिक्षक शिक्षा विभाग को नामित किया गया है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच दिलीप सिंगारे, श्रीमती कल्पना राय, सचिव राकेश रधुवंशी, ग्राम रोजगार सहायक योगेश कुमार नागवंशी, प्रभारी रोजगार सहायक वीर सिंह सोनवंशी तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

