

नर्मदापुरम / स्थानीय मालाखेड़ी रोड स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में रिवर व्यू कल्चर फाउंडेशन समिति द्वारा भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित की गई। विद्वान पंडित एवं आचार्य यज्ञदत्त तिवारी तथा गोलू अवस्थी द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। शाम को भगवान भोलेनाथ की महाआरती आयोजित की गई।
इस अवसर पर कॉलोनी के रहवासी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महाआरती में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही, वहीं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कॉलोनी के सभी वर्गों के लोगों ने पूजा-अर्चना में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

