
नर्मदापुरम / जिले में धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन के तहत कुल 26,669 किसानों ने पंजीयन कराया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 66,923.37 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन दर्ज किया गया है। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलवार आंकड़ों में बनखेड़ी तहसील पंजीयन के मामले में पहले स्थान पर है, जहां 6,183 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके बाद माखननगर तहसील में 5,040 तथा सिवनी मालवा तहसील में 3,972 किसानों का पंजीयन हुआ है।
तहसीलवार पंजीयन की स्थिति….
जिले में तहसीलवार पंजीयन के आंकड़ों के अनुसार, बनखेड़ी में 6,183, बाबई में 5,040, सिवनी मालवा में 3,972, इटारसी में 2,988, पिपरिया में 2,884, डोलरिया में 2,131, सोहागपुर में 1,820, होशंगाबाद में 1,478 तथा होशंगाबाद नगर में 173 किसानों ने पंजीयन कराया है।
बनखेड़ी में सर्वाधिक रकबे का पंजीयन…..
रकबे के पंजीयन में भी बनखेड़ी तहसील सबसे आगे है। यहां 15,479.87 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन दर्ज किया गया है। बाबई में 13,268.35 हेक्टेयर, सिवनी मालवा में 9,167.66 हेक्टेयर, इटारसी में 6,849.28 हेक्टेयर, पिपरिया में 8,048.47 हेक्टेयर, डोलरिया में 4,690.36 हेक्टेयर, सोहागपुर में 5,527.39 हेक्टेयर, नर्मदापुरम में 3,418.94 हेक्टेयर तथा होशंगाबाद नगर में 473.06 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन हुआ है।

