
नर्मदापुरम / त्यौहारी सीजन को लेकर नगरपालिका की टीम सक्रिय है। यातायात सुगम बनाने और सड़क पर कचरा फैंककर गंदा करने वालों कार्रवाई की जा रही है। आज छह अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3500 रुपए का जुर्माना किया गया है।
अतिक्रमण दल प्रभारी शेख सिकंदर ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में त्यौहारी सीजन में बाजार क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
शेख सिकंदर ने बताया कि रविवार को एनएमवी कालेज के सामने और हीरो होण्डा शोरूम से लेकर सतरस्ते तक सड़क अवरूद्ध करने वाले और गंदगी करने वाले 6 लोगों पर 3500/- रुपए का जुर्माना किया गया है। साथ ही समझाइश भी दी गई।
नपाध्यक्ष की अपील -नगर को साफ सुथरा रखने में नपा का सहयोग करें…….
नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा नगर के नागरिकों, दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि त्यौहारी सीजन में कचरा सड़क पर न फैंकें। मार्ग अवरूद्ध न करें। नपा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

