



नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं एसडीओपी सोहागपुर अरविंद शाह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी माखन नगर निरीक्षक कंचन सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना माखननगर एवं थाना शाहगंज जिला सीहोर की सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध जुआ गतिविधियों के संचालन से जुड़े 04 व्यक्तियों—पलटा उर्फ वीरेंद्र, बुद्धा मीना, विनीत गोस्वामी एवं सतीश अहिरवार के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई* की गई है, अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।
पुलिस द्वारा जुआ संचालकों, उनके सहयोगियों तथा परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर कुल 12 व्यक्तियों को नोटिस तामील एवं चस्पा किए गए हैं। इनमें माखननगर एवं शाहगंज थाना क्षेत्रों के व्यक्ति तथा नसीराबाद क्षेत्र के नाव एवं ट्रैक्टर मालिक शामिल हैं। सभी को अवैध जुआ गतिविधियों में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई है।
1. लखन दाह पिता माधोसिंह दाह, निवासी बीकोर — तलाश पर नहीं मिलने से उसके भाई सौरभ को नोटिस तामील कराया गया।
2. अभिषेक पिता गया प्रसाद मीना, निवासी हथनौरा, थाना शाहगंज, जिला सीहोर — नहीं मिलने पर भाई अनिल मीना को नोटिस तामील कराया गया।
3. हरीओम पिता सूरत सिंह राजपूत, निवासी नादनेर — नहीं मिलने पर उसके भाई साहबसिंह को नोटिस तामील कराया गया।
4. संजय पिता रमेश कुचबंदिया, निवासी माखननगर — नहीं मिलने पर उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया।
5. बाबूलाल पिता देवीलाल कीर, निवासी हथनौरा — *नाव मालिक* को जुआरियों का सहयोग नहीं करने हेतु नोटिस तामील कराया गया।
6. परसराम पिता गेन्दालाल केवट, निवासी नसीराबाद — *ट्रैक्टर मालिक* को नोटिस तामील कराया गया।
7. श्याम पिता करोड़़ी केवट, निवासी नसीराबाद — *ट्रैक्टर मालिक* को नोटिस तामील कराया गया।
8. कल्लू पिता रामभरोसे केवट, निवासी नसीराबाद — *ट्रैक्टर मालिक* को नोटिस तामील कराया गया।
9. बदामी पिता सूरज केवट, निवासी नसीराबाद — *नाव मालिक* को नोटिस तामील कराया गया।
10. शेरसिंह पिता राजू केवट, निवासी नसीराबाद — *नाव मालिक* को नोटिस तामील कराया गया।
11. तुलाराम पिता सुक्कू केवट, निवासी नसीराबाद — *नाव मालिक* को नोटिस तामील कराया गया।
12. बसंत पिता कृपाल केवट, निवासी नसीराबाद — *नाव मालिक* को नोटिस तामील कराया गया।
अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त एक नाव जब्त कर थाना शाहगंज में रखी गई है। साथ ही नसीराबाद एवं सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु फिक्स पॉइंट लगाए जा रहे हैं।
पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ *जुआ संचालक कार्रवाई से बचने के लिए नदी एवं दुर्गम स्थानों* का उपयोग करते हैं, जहां *नाव एवं ट्रैक्टर के माध्यम से आवागमन* किया जाता है। ऐसे स्थानों पर पुलिस दबिश के दौरान दुर्घटना एवं जनहानि की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में थाना माखननगर क्षेत्र में जुए के कुल 16 अपराध पंजीबद्ध किए जा चुके हैं…….
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध जुआ संचालन, संरक्षण अथवा परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा, अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

