
नर्मदापुरम / इटारसी / ग्राम कोट्रा से प्रियांश तुमराम ने सूचना दी कि जब वह खेत जा रहे थे तो उन्हे खेत की मेड के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया है। जो कि वहा लगे बांस की झाडियों में चला गया है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र रितिक तिवारी, विवेक खुराना ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बास में छिपे हुए उस (indian rock python/ non venomous) अजगर प्रजाति के सांप करीब 9 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर वन विभाग को जनकारी दे कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिया ।

