


नर्मदापुरम / सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल की सदस्याओं ने पितृ पक्ष के अवसर पर आसरा वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन एवं फल वितरित किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर क्लब सदस्य एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा से आत्मिक सुख और विशेष अनुभूति प्राप्त होती है। इनरव्हील क्लब की बहनों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों में सहभागी बनकर उन्हें भी सुखद अनुभूति हो रही है। क्लब सचिव कविता करैया ने वृद्धाश्रम संचालिका माथनकर को भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस सेवा गतिविधि में विनीती जैन, रीना चौकसे, रीति जैन, रिचा दुबे, मेघा हरने, आरती चौकसे, आरती पारे एवं सारिका जैन सहित इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल की सदस्याएं उपस्थित रहीं। साथ ही रोटरी क्लब नर्मदापुरम रॉयल के अध्यक्ष विपिन जैन, महावीर जैन एवं महेश चौकसे ने भी सहभागिता की। वृद्धजनों की सेवा, सम्मान और स्नेह ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रहा।

