
नर्मदापुरम / आए दिन बस दुर्घटनाओं की खबर से भी नहीं जागता है परिवहन विभाग। परिवहन विभाग द्वारा एक ही रूट के बस परमिट 10 मिनट के अंतराल से दिए हैं, जिससे बसों में सवारी भरने की होड़ लगी रहती है और बस ड्राइवर बसों को तेज गति से चलाते हैं जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता हैं। शनिवार को बैतूल से नर्मदापुरम आ रही बस के पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने बताया कि लगभग 6:15 बजे के बाद जब हम बैतूल से अपनी बाइक से निकले तो एक बस हमारे आगे चल रही थी और उसमें बैक लाइट और पार्किंग लाइट कुछ नहीं जल रही थी, जिस वजह से ढलान पर हम उसे बस से टकराते बचे, क्योंकि जब सामने से किसी गाड़ी की लाइट पड़ती है तो सामने चल रही गाड़ी नहीं दिखती है। नर्मदापुरम बस स्टैंड पर जाकर हमने उस बस के ड्राइवर से इस संबंध में बात करना चाहा तो वह बस से उतरकर चला गया और बोला कि आप हमारे मालिक से बात करें। आखिर सवाल यह उठता है कि जब गाड़ी में पार्किंग लाइट ही जल रही तो इस बस को फिटनेस कैसे मिल रहा है। परिवहन विभाग द्वारा बसों की नियमित चेकिंग हो तो बस मालिक भी अपनी बसों को कंप्लीट कर चलाएंगे।

