
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में दशहरा उत्सव पर होने वाले 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण दहन कार्यक्रम को लेकर दशहरा मैदान की व्यवस्था हेतु प्रशाशन एवं आयोजन समिति ने किया निरीक्षण ।
उक्त जानकारी देते हुए दशहरा कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति द्वारा 20 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे से 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण दहन कार्यक्रम को लेकर शनिवार को दशहरा मैदान पर दशहरा उत्सव समिति पदाधिकारि एवं प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों में एसडीएम विजय राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरसिंह यूईके, नगर पालिका pwd इंजीनियर अर्पित कटियार, नपा अध्यक्ष रितेश जैन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर, वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह राजपूत, पूर्व मंडी सदस्य महेश गोयल, आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर, विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, भाजपा नगर महामंत्री तुषार लोवंशी, जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल, जिला समरसता प्रमुख अनिल यादव, जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी, नगर मंत्री सुशील गोहर, कमल लुहार, संतोष जोशी, कम्मू गौर आदि आयोजन समिति पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर मैदान की साफ सफाई गड्ढों की मरम्मत झाड़ पेड़ो की कटाई विद्युत खंभों पार्किंग रावण दहन स्थल पर समस्त सुविधा हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया । निरीक्षण कार्यक्रम में प्रशानिक अधिकारी कर्मचारी आयोजन समिति पदाधिकारि उपस्थित रहे।

