
नर्मदापुरम / ASI गणेश राय ने बताया कि कल रविवार से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि पर्व पर सोहागपुर पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र के खेड़ापति मंदिरों में विशेष पुलिस व्यवस्था के साथ प्रभात गस्त प्रातः 4:00 से कराई जाएगी। सभी जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं से सोहागपुर पुलिस ने अपील की कि प्रातः के समय आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस वाहन 112 एवं थाने के मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7701052276 पर संपर्क कर सकते हैं, सलकनपुर पैदल जाने वाले सभी श्रद्धालु भी आपातकालीन परिस्थितियों में उक्त सहायता नंबरों से संपर्क कर सकते हैं। थाना क्षेत्र एवं विभिन्न जगहों से पैदल श्रद्धालु सलकनपुर माताजी के दर्शन के लिए जा रहे हैं, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें रोड किनारे बाएं तरफ चलने के लिए कहा जा रहा है। दोपहिया, चार पहिया वाहन चालक भी पैदल श्रद्धालु का विशेष ध्यान रखें अपने वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

