

नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेश पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा तत्काल शुक्रवार को सेठानीघाट स्थित रैन बसेरा में यात्रियों की सुविधा के लिए कूलर और पंखे लगवाए गए। उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था करें।
नपा के विद्युत शाखा प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में नगर में चहुंओर व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।
पितृमोक्ष अमावस्या पर सेठानीघाट स्थित रैन बसेरा में कूलर और 7 पंखें लगाए गए। साथ ही वहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई एवं घाट परअतिरिक्त लाइट लगवाई गई। श्री वर्मा ने बताया कि पितृ मोक्ष अमावस्या पर मां नर्मदा के सेठानीघाट पर बाहर से अनेक श्रद्धालुगण आते हैं उनकी सुविधा और रुकने के लिए रैन बसेरा एवं तिलक भवन में व्यवस्था की गई है।

