
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / सेवा भारती द्वारा शनिवार को ग्राम नंदरवाड़ा में ‘एक दान पितृ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजा तिवारी के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम में सेवा भारती ने समाजसेवियों ने विद्यालय के लिए 15 पानी के कैंपर और 10 पंखे वितरित किए । जनपद अध्यक्ष रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने विद्यालय को 60 हज़ार रुपए का वाटर कूलर और पंचायत और विद्यालय की विकास कार्यों के लिए 90 हजार रुपए की सौगात दी ।
सेवा भारती के कार्यक्रम से प्रेरित होकर राजकुमार रघुवंशी ने कार्यक्रम में ही ग्राम इकलानी के हाई स्कूल में अपने निजी खर्च से तीन शेड लगवाने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा से शिक्षा के क्षेत्र में समाज के सहयोग और सहभागिता को प्रोत्साहन मिला।
कार्यक्रम में समाजसेविका नीलकमल उपाध्याय, सचिन माहेश्वरी, सरपंच उमाशंकर, सचिव विनोद यादव और सुरेंद्र परपचे ने भी सहयोग प्रदान किया। बद्रीप्रसाद रघुवंशी, लड्डू व्यास और मंदिर समिति की ओर से पंखे दान किए गए।
एसडीएम विजय राय ने कहा कि सेवा भारती द्वारा समाजहित में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस पहल से विद्यालय के बच्चों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। खेल सामग्री मिलने से विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने कहा कि सेवा भारती द्वारा बच्चों के हित में किया जा रहा कार्य प्रेरणादायक है। जनपद पंचायत की ओर से बच्चों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया है। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारीख ने कहा कि सेवा भारती द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्य सामाजिक एकजुटता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। समाजहित में किए गए ऐसे कार्य सदैव याद रखे जाते हैं।
पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि सेवा भारती की इस पहल में समाज का सहयोग सराहनीय है। यदि समाज इसी प्रकार आगे आकर सहयोग करता रहा तो कोई भी बच्चा आवश्यक सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा।
बीआरसी संगीता यादव ने कहा कि सेवा भारती द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए सामग्री उपलब्ध कराने की पहल सराहनीय है। शिक्षा विभाग भी विद्यार्थियों के हित में किए जाने वाले ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करता है।
समाजसेविका नीलकमल उपाध्याय ने कहा कि सेवा भारती के साथ समाजसेवा के कार्यों में सहयोग करना उनके लिए महत्वपूर्ण है। वे आगे भी समाजहित के कार्यों में अपनी सहभागिता निभाती रहेंगी।
सेवा भारती के नगर अध्यक्ष राजा तिवारी ने कहा कि जीते जी लोगों की सेवा करना ही सच्चा श्राद्ध है। जरूरतमंदों की मदद करना ही वास्तविक सेवा है और समाज का सहयोग ही ऐसे कार्यों की सबसे बड़ी ताकत है। सेवा भारती के माध्यम से वे समाजहित में कार्य करते हुए लोगों के जीवन में खुशियां लाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मृगेंद्र सिंह मंडलोई, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष पारीख, एसडीएम विजय राय, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, बीआरसी संगीता यादव, समाजसेविका नीलकमल उपाध्याय, सरपंच उमाशंकर, सचिव विनोद यादव, युवा मोर्चा के हर्ष दुबे, युवा नेता अमन दुबे, अंशुल साहू, सचिन माहेश्वरी, सुरेंद्र परपचे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

