

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में डॉ भीमराव अंबेडकर सिविल अस्पताल में उमंग स्वास्थ्य केंद्र द्वारा तीन दिवसीय “मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्देश्य, समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समझ बढ़ाना, जागरूक करना और जीवन में सकारात्मकता तथा उमंग में रहने के लिए प्रेरित करना है।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन विधायक प्रेमशंकर वर्मा, एसडीएम विजय राय, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गौर, बीआरसीसी संगीता यादव शामिल हुए।
बीएमओ डॉ. कांति बाथम, परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई ने आयोजन की उपयोगिता एवं उमंग स्वास्थ्य केंद्र की गतिविधियों के बारे में अतिथियों को जानकारी दी।
विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। आयोजन में सहभागिता निभाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
एसडीएम विजय राय ने इस कार्य को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर पहल बताते हुए से आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उमंग केंद्र के माध्यम से जिन किशोर विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं, उनके माध्यम से अन्य नवाचार करने हेतु मार्गदर्शन दिया।
प्रीति शुक्ला ने विद्यार्थियों, शिक्षकों से कहा कि इन गतिविधियों का समाज में प्रचार प्रसार कार्य करें ताकि अन्य लोग भी इसका लाभ ले सकें।
दूसरे दिन शासकीय सांदीपनि विद्यालय, माध्यमिक शाला रावनपीपल एवं पगढाल, टैगोर पब्लिक स्कूल व अन्य संस्थाओं के शिक्षकों के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने भ्रमण कर अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में समझा।
डॉ. कांति बाथम ने सभी का आभार व्यक्त किया। ईश्वर विश्नोई, बीईई अश्विनी जोसेफ, फार्मासिस्ट कैलाश अहिरवार, सुपरवाइजर पूजा नागले, डॉ. रजनीश युवनाते, आनंद कुशवाहा, अर्नव मालवीय, शानू लोवंशी, सुहानी, यति रघुवंशी, आशीष नागोरे, प्रबल शर्मा, प्रफुल्ल गौर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

