

नर्मदापुरम / देव ऋषि मनुष्य पितृ तर्पण समिति द्वारा आयोजित अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का पूर्ण आहुति एवं भंडारे के साथ समापन हो गया।
आचार्य पंडित राजेंद्र पुरोहित ने कथा के अंतिम दिन भागवत महात्म्य एवं मोक्ष के महत्व पर एवं पितरों के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जानकारी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
प्रातः 6.30 बजे से 7.30 तक तर्पण करने के पश्चात 8.30 से 12.30 बजे तक हवन पूजन और पूर्ण आहुति एवं आचार्य श्री के मुखार विंद से कथा का रसपान किया गया, इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित रहीं। उन्होंने समिति के इस धार्मिक आयोजन की सराहना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देव ऋषि मनुष्य पितृ तर्पण समिति के सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग एवं सराहनीय प्रयास की सराहना की।

