नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 10 अक्टूबर 26 को सेवा सहयोग अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद छात्राओं को यूनिफॉर्म, कॉपी एवं स्टेशनरी वितरण की गई। महाविद्यालय स्टाफ के स्वेच्छा से प्रदान सहयोग से छात्राओ को स्टेशनरी एवं सी एन एस एन बालक छात्रावास एस पी एम नर्मदापुरम के विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चैधरी, नगर पालिका श्रीमती नीतू यादव, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती नैना सोनी, श्रीमती मोनिका चैकसे, श्रीमती ज्योति चौरे, सुश्री वंदना दुबे, गोविंद राय, विवेक गौर, महेश बावरिया, रुपेश राजपूत, विकास राठौर, मुकेश मैना महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. श्रीमती भारती दुबे ने मंच पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
मां सरस्वती की पूजन दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारती दुबे ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि 17 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस अवसर पर आज सेवा सहयोग अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए उपयोगी आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है। डॉ दुबे ने कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य जरूरत बच्चों का सहयोग का शिक्षा से जोड़ना है ।
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने महाविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं की प्रतिभा को तराशा जा रहा है, परोपकार सबसे बड़ी सेवा है। जब संकल्प दृढ़ हो तो विकल्प नहीं ढूंढा जाता। युवा जिस दिशा में सोच लेता हैं दिशा एवं दशा परिवर्तित कर देता है। वर्तमान में हमारा राष्ट्र निर्यातक एवं आयातक देश हो चुका है। हम कितने भी कितने भी आगे बढ़ जाए हमारे हृदय में राष्ट्र एवं राष्ट्रभक्ति होना चाहिए। छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मेहनत को आदत बनाएं तो कामयाबी मुकद्दर बन जाएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनीषा तिवारी ने एवं आभार सेवा संकल्प अभियान प्रभारी डॉ. हर्षा चचाने ने किया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. जी सी पांडे, आर के चौकीकर, डॉ. संध्या राय, सी एस राज, प्रेमकांत कटंगकार कुमारी रक्षा बरकड़े, श्रीमती मनीषा बाघमारे, डॉ. निशा रिछारिया, डॉ. विजया देवासकर, श्रीमती आभा बाधवा, अजय तिवारी, डाॅ. प्रगति जोशी, श्रीमती प्रीति मालवीय, शैलेंद्र तिवारी, डॉ, रफीक अली, डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ, मनीष चंद्र चौधरी, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. कीर्ति दीक्षित, श्रीमती प्रीति ठाकुर, देवेंद्र सैनी, शुभम भद्रे, कुमारी काजोल सेन, डॉ. अनूप सर्राफ श योगेश यादव, डॉ तृप्ति कमलपुरिया, डॉ संगीता पारे, श्रीमती नीलम चैधरी, श्वेता वर्मा अंकिता तिवारी, कुमारी पूजा गोस्वामी महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

