

नर्मदापुरम / वरिष्ठ समाजसेवी नीरजा फौजदार ने बताया कि आज का दिन हमारे परिवार के लिये बहुत ही गौरवशाली दिन है कि हमारे परिवार के आमंत्रित पर सनातन धर्म को प्रदर्शित करती फिल्म का प्रदर्शन देखने मॉं नर्मदा के तट के समस्त धर्म शिरोमणि भागवतचार्य वैदिक ब्राह्मण सन्त महापुरुष ब्राह्मण देवाताओं ने सपरिवार “हनुमान अंश“ फिल्म देखी जो सभी ब्राह्मण देवताओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जिसमें सत्येन्द्र फौजदार, नीरजा फौजदार, निशॉंत फौजदार, साहिल फौजदार उपस्थित रहे । ब्राह्मण देवता में आचार्य अखिलेश केशवरे, आचार्य पंडित अजय दुबे, आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा भगत, पंडित भागवताचार्य विनोद, पंडित युवराज तिबारी, पंडित सुनील भार्गव, पंडित नीरजेश त्रिपाठी, आचार्य संजय दुबे, आचार्य पंडित अभिलाष शर्मा, पंडित पराग शर्मा, पंडित नवीन उपाध्याय, पंडित अखिलेश दुबे, पंडित हितों शर्मा, गुरूकुल से पंडित सत्यप्रकाश, पंडित राधेश्याम, पंडित ब्रजेश शर्मा एवं सभी ब्राह्मण देवताओ ने सामुहिक रूप से फिल्म देखी एवं फौजदार परिवार का आभार माना कि निश्चित ही हनुमान अंश भारत को सनातन धर्म एवं संस्कार से जोड़ेगी।

