

नर्मदापुरम / शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला SPM में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को कॉपी एवं पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, आगे बढ़ने का उत्साह….
सांसद श्री चौधरी ने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन, सहयोग और अवसर मिलने पर हर बच्चा अपनी प्रतिभा से नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समावेशन एवं सबका साथ, सबका विकास के संकल्प से प्रेरित होकर हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और प्रगति के समान अवसर मिलें।
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, संदेश पुरोहित, अर्चना पुरोहित, महेंद्र यादव, रोहित गौर, दुर्गेश चुटीले, बंटी परिहार, नरेंद्र पटेल पार्षद, रामू चौहान, अनिल चौबे, अभिलाष दुबे, संजय उपाध्याय, अनिल सिंह मौज़ूद रहे।

