नर्मदापुरम / इटारसी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में देश की सेवा करने वाले वीर पूर्व सैनिकों का सम्मान किया।
इस अवसर पर नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नर्मदापुरम विधायक सीताशरण शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर अनुराग सक्सैना, बीएसओ कैप्टन विजय चौहान सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन भारत की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण सहभागिता रही। संगठन के नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष निरंजन वैष्णव, जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार बुधौलिया, जिला संरक्षक बाबू खान एवं अन्य टीम सदस्यों ने पूर्व सैनिकों के सम्मान, उनके गौरव को समाज के समक्ष स्थापित करने तथा सैनिकों एवं नागरिकों के बीच आपसी समन्वय और राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन भारत सदैव पूर्व सैनिकों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सहयोग तथा राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

