नर्मदापुरम / इटारसी / ग्राम बिसा रोडा से नवल किशोर चौरे ने सुचना दी कि कल उन्के खेत मे लगी बोरवेल ख़राब होने की वजह से वह उसे बहार निकाल रहे थे, उस समय उन्हे सांप के फुंकार ने अवाज सुनाई दी। कुछ पाइप उपर आने के बाद वह सांप उन्हे दिखाई दिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र रिषभ पटेल, रितिक पटेल ने तत्काल मौके पर पहुंच कर उस बोरवेल मे फंसे हुए उस (indian black cobra/ highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 3 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

