
नर्मदापुरम / वरिष्ठ नागरिक समिति नर्मदापुरम ने पितृपक्ष में एक दान पितरों के नाम से शासकीय माध्यमिक शाला आईटीआई में सीलिंग पंखे प्रदान किए।समिति के संस्थापक सुरेशचंद्र काशिव ने प्रधान पाठक आर.के.उइके एवं प्राथमिक शाला आईटीआई में एक सीलिंग पंखा समिति के वरिष्ठ सदस्य बसंत दुबे ने प्रधान पाठक श्रीमती दीपा तोमर को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किए गए । इस पुण्य कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक समिति परिवार के 25 सदस्य उपस्थित थे । समिति के संस्थापक काशिव ने अपने उद्बोधन में बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र में ऐसे छात्रों का चयन किया जायेगा जो किसी कारणवश अपनी शिक्षा को आगे नहीं बढ़ा पाते हैं। उनकी पढ़ाई का पूर्ण व्यय समिति वहन करेगी । कार्यक्रम के अंत में दोनों शालाओं के प्रधान पाठकों एवं उच्च अधिकारियों ने समिति परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया ।

