
नर्मदापुरम / स्थानीय कसेरा मोहल्ला स्थित श्रीराम टेंट हाउस संचालक विकास आगोन के 17 वर्षीय पुत्र अनुज ने घर में फांसी लगा ली। बताया जाता है कि अनुज रसूलिया में टेंट का सामान और पंडाल लगाने के बाद घर लौटा था। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

