
नर्मदापुरम / साहित्य संगम के तत्वाधान में आयोजित होने वाले भव्य ‘कवि समागम’ में एक अत्यंत विशेष सम्मान की घोषणा हुई । दिनेश देहाती के 60वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर, साहित्य जगत की निस्वार्थ सेवा करने वाले कैप्टन किशोर करैया को ‘साहित्य सारथी सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जा रहा है।
कैप्टन किशोर करैया स्वयं कवि न होते हुए भी, साहित्य और कवियों के सबसे बड़े संबल हैं। उन्होंने सदैव नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान कर एवं स्थापित कवियों को साथ लेकर साहित्य की सेवा का जो अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। वे सही अर्थों में साहित्य के सच्चे ‘सारथी’ हैं।
कार्यक्रम दिनांक: 10 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार।
आयोजक: साहित्य संगम, तिरोड़ी।

