
नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्तीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए चौबीस हितग्राही मूलक एवं चार सामुदायिक निर्माण कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सामाजिक अंकेक्षण सत्यापन पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा का आयोजन राजेश पाल की अध्यक्षता में किया गया। सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में जिला पंचायत द्वारा चिन्हांकित विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती गीता मेहरा द्वारा पंचायत रिपोर्ट कार्ड का वाचन कर ग्रामीणों जनों को ग्राम पंचायत के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पंजीकृत परिवारों की संख्या वितरित जॉब कार्ड का विवरण सामाजिक अंकेक्षण अवधि में संपन्न कार्यों की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती गीता मेहरा ने किए गए कार्यों की सूची का वाचन कर ग्रामीण जनों को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 में हितग्राही मूलक कार्य जिनमें सोलह प्रधानमंत्री आवास, दो खेत तालाब निर्माण, चार डगवेल रिचार्ज पिट, दो कार्य एक बगिया मां के नाम एक नंदन फलोधान निर्माण, एक शांति धाम निर्माण तथा दो बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की जानकारी से ग्राम सभा को अवगत कराया।
विलेज रिसोर्स पर्सन श्रीमती गीता मेहरा ने ग्रामीणों को सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा में बताया कि इन निर्माण कार्यों पर वर्तमान अवधि तक राशि आठ लाख तेरासी हजार पांच सौ अड़सठ रुपए का व्यय हुआ है। वर्ष के दौरान बाईस कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। तथा छह कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। प्रपत्र दो का वाचन कर कुशल एवं अकुशल मजदूरी पर व्यय किए गए राशि से ग्रामीण जनों को अवगत कराया गया।
ग्राम सभा में विकास खंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे सचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर ग्राम रोजगार सहायक ललित पटेल, रामकुमार कहार, मोतीलाल, बालकृष्ण साहू, बसंत राव ठाकुर, खूबचंद मेहरा, महेश ठाकुर, जगदीश अहिरवार,वीरेंद्र सिंह, सुशीला बाई अहिरवार, शकुन बाई, हेमा बाई, प्रभा बाई अहिरवार, शोभा बाई ग्राम संपरीक्षा समिति सदस्य सहित ग्रामीण जन विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम सभा की कार्यवाही को प्राथमिक शिक्षक चिरौंजी लाल पाल ने लिपिबद्ध किया।

