
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के नपा के स्वच्छता दूत के संबंध में निंरतर झूठा एवं अलंगन प्रचार रोकने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी मालवा को एक ज्ञापन दिया। जिसमें उल्लेख किया कि हम सभी स्वच्छता दूत पुरूष एवं महिला नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा में विगत कई वर्षों से नगर को साफ स्वच्छ सुंदर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। हमारे निंरतर प्रयासो के कारण आज सफाई की स्थिति में सिवनी मालवा सम्पूर्ण जिले की नं. 01 नगर पालिका है। स्वच्छता, पर्यावरण में निंरतर सिवनी मालवा को प्रथम पुरूस्कार प्राप्त हुये है। वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण में थी स्टार की भूमिका में नगर पालिका सिवनी मालवा है। विगत कई दिनों से हमारे कार्य के संबंध में भ्रमित प्रचार कर हमारी एवं नगरपालिका की छवि करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसा निंरतर बार बार हो रहा है, इसलिए आज हमें सड़क पर आना पड़ रहा है। अभी कुछ समय से पार्षद एवं उनके पतियो तथा काग्रेस पार्टी द्वारा झूठा ज्ञापन एवं प्रचार प्रसार किया है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदो, पार्षद पतियो ने भी जो झूठा ज्ञापन दिया गया है। वार्ड नं. 02 पार्षद श्रीमति सरिता अग्रवाल के झूठे हस्ताक्षर किये है। हम लोगो द्वारा इस संबंध में चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया है कि मैं तो 15 दिनो से केदारनाथ बद्रीनाथ चारधाम की यात्रा पर है, मेरे द्वारा किसी भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर नही किये है। साथ ही काग्रेसी पार्षदो द्वारा झूठा प्रचार प्रसार एवं हमे बदनाम करने के लिये गांधी चौक से नगरपालिका तक जो दोपहर 04 बजे का कचरा पडा था उसे बीनकर लाये। नगर के नागरिक, माता बहने, बच्चे सभी को हमारा काम स्पष्ट रूप से दिखता है, हम प्रतिदिन सफाई करते है। ज्ञापनो में सुबह एवं दोपहर में निरंतर तथा सरकार के योजनाओं अनुसार, के पूरे प्रोग्राम में निरंतर सहभागिता एवं अपने कार्य को पूरे लगन से साथ ही इन पाषर्दो में अधिकतर महिला पार्षदों के पति निंरतर शामिल होते है एवं हमे परेशान करते है साथ ही अभ्रद भाषा का प्रयोग करते है एवं हमे बदनाम करते है जबकि यह महिला पार्षद है यह सरकार की महिला सशक्तिकरण निति के विपरित है। किसी दिन किसी अप्रिय घटने पर सम्पूर्ण जबाबदारी शासन प्रशासन एवं इनकी स्वयं की होगी । सम्पूर्ण मामले की जांच कराये, झूठे पाषर्दो की उपस्थिति झूठे हस्ताक्षर एवं झूठे ज्ञापनों के माध्यमों से हमे बदनाम कर रहे है तथा ऐसा निरंतर कई वर्षों से ऐसा कर रहे है। सभीः बिन्दुओ पर जांच कराकर कठोर कार्यवाही करे। अन्यथा सफाई व्यवस्था बन्द कर चरणबद्ध आन्दोलन किया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी साशन प्रसाशन की होगी ।

