
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल नर्मदापुरम जिला टोली द्वारा जिले में आयोजित हो रहे गरबा महोत्सवों को लेकर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा को ज्ञापन सौंपा गया।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ज्ञापन में गरबा महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक मर्यादा बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न मांगें रखी गईं।
प्रमुख मांगें—
🔸 गरबा आयोजन में किसी भी असामाजिक तत्व की अनधिकृत एंट्री न हो तथा प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखा जाए।
🔸 प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जांच की जाए और आवश्यकतानुसार पहचान-पत्र की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।किसी भी विधर्मी को आयोजन में सम्मिलित नहीं किया जाए।
🔸 गरबा स्थल पर तिलक लगाकर प्रवेश की व्यवस्था रखी जाए।
🔸 गरबा आयोजन में अश्लील एवं आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप ही संगीत का प्रयोग किया जाए।
🔸 आयोजकों द्वारा पूर्व निर्धारित धार्मिक एवं सांस्कृतिक आचार संहिता लागू की जाए तथा उसका पालन सभी प्रवेशार्थियों एवं प्रतिभागियों से कराया जाए।
इस अवसर पर बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख श्रीकांत पटेल, जिला मंत्री चेतन राजपूत, जिला सह मंत्री विशाल राठौड़ एवं जिला संयोजक प्रदीप दायमा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

