
नर्मदापुरम / सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नर्मदापुरम पुलिस द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के 10वें दिन भी सघन कार्यवाही एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
1. 10वें दिन की कार्यवाही का विवरण…..
*मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही:*
*कुल चालान: 95*
*कुल समन शुल्क वसूल: ₹41,000*
*बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालक: 56 चालान*
*बिना सीटबेल्ट चारपहिया वाहन चालक: 30 चालान*
*अन्य धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही: 09 चालान (जिसमें 01 नो-पार्किंग, 01 बिना/विधिधवत नंबर प्लेट एवं 01 अन्य धाराएँ शामिल हैं)।
*लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रेषित प्रकरण:*
*पीओएस मशीन द्वारा: 24 प्रकरण*
*पत्र के माध्यम से: 07 प्रकरण*
*कुल प्रेषित प्रकरण: 31 प्रकरण*
यातायात जागरूकता कार्यक्रम…..
कुल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित: 07
स्कूल/कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रम: 02 (जिनमें 185 विद्यार्थियों को शिक्षित/जागरूक किया गया)
अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम: 05 (जिनमें 185 अन्य नागरिकों/लाभार्थियों तक संदेश पहुँचाया गया)
अभियान के दौरान अब तक की कुल संयुक्त कार्यवाही…..
कुल चालान: 1,670
कुल समन शुल्क: ₹5,85,200
बगैर हेलमेट चालकों पर कार्यवाही: 1,178
बिना सीटबेल्ट चालकों पर कार्यवाही: 347
लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रेषित कुल प्रकरण: 373
जागरूकता अभियान की कुल स्थिति….
कुल आयोजित जागरूकता कार्यक्रम: 83
स्कूल/कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रम: 18
जागरूक किए गए कुल विद्यार्थी: 2,235
अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम: 65
संदेश प्राप्त करने वाले अन्य कुल लाभार्थी: 4,518
नर्मदापुरम पुलिस की ओर से विशेष अपील….
“सुरक्षित यात्रा, समृद्ध परिवार — जन-भागीदारी से ही संभव है सड़क सुरक्षा”।
नर्मदापुरम पुलिस सभी जिलावासियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक सामाजिक ज़िम्मेदारी है।
हेलमेट एवं सीटबेल्ट अवश्य लगाएँ: दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन में सीटबेल्ट का प्रयोग ज़रूर करें।
नियमों का पालन करें: तेज़ गति, शराब पीकर वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से बचें।
सुरक्षा को आदत बनाएँ: यातायात नियम आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं।
आइए, हम सब मिलकर अनुशासित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में नर्मदापुरम पुलिस का सहयोग करें और जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय जन-भागीदारी निभाएँ।
— नर्मदापुरम पुलिस

