नर्मदापुरम / राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रम आयोजित शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2020 की एन.ई.पी. शिक्षा से विकसित भारत” के अंतर्गत 05 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 08 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) 2020 में परिकल्पित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. भारती दुबे, के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ जी.सी पांडे एवं संयोजक डॉ. रागिनी सिकरवार द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा दी गई । कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. पी.आर. मानकर, डॉ. रागिनी सिकरवार ने गरिमामई उपस्थित प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों एवं उपस्थितजनों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विभागाध्यक्ष श्री प्रेमकांत कटंगकार की गरिमामयी संगीतमय प्रस्तुति से हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने लोकगीत एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के विभिन्न अंचलों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सभी को परिचित कराया। छात्राओं द्वारा राजस्थानी, बुंदेलखंडी सहित विभिन्न लोक संस्कृतियों पर आधारित प्रस्तुतियां दी गईं। जिनमें भारतीय संस्कृति की विविधता एवं लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपनी कला, प्रतिभा एवं सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संयोजक डॉ. संध्या राय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेमकांत कटंगकार, डॉ. प्रीति मालवीय, डॉ. वर्षा भिंगारकर, डॉ. श्री कमलपुरिया, श्रीमती प्रीति ठाकुर एवं कु. पूजा गोस्वामी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 7/09/2026 को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय शिक्षा में AI का प्रयोग रहा। कार्यक्रम के शुभारंभ में कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर श्रुति गोखले ने छात्राओं को प्रतियोगिता के नियम समझाए वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में प्रथम स्थान कुमारी प्रज्ञा सकेरिया द्वितीय स्थान आस्था देशपांडे तृतीय स्थान कुमारी शीतल पटेल एवं वाद – विवाद प्रतियोगिता के विपक्ष में प्रथम स्थान कुमारी प्रिया सोनी, द्वितीय स्थान कुमारी लाडली अहिरवार, वाद विवाद प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में सुश्री काजल बाथरे, डॉ. निशा रिछारिया, श्रीमती आभा वाधवा रहीं । समिति सदस्य में डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. रफीक अली, देवेंद्र सैनी, श्रीमती दीपिका राजपूत एवं महाविद्यालय की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थिति दी।

