

नर्मदापुरम / इटारसी / कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश शासन सतपुड़ा भवन, भोपाल के पत्र क्रमांक 1467/326/आउशि / अकादमी/2026, दिनांक 28.09.2026 के अन्तर्गत महाविद्यालय स्तर पर ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ 2026 की थीम एनईपी शिक्षा से विकसित भारत के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2026 में दिनांक 05 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के मध्य विभिन्न गतिविधियों आयोजित की जानी थी। गुरुवार 08.10.2026 शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता,: विषय: 2047 में शिक्षा की परिकल्पना एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता, विषय: शिक्षा में ए.आई. का प्रयोग का सफल आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य डां रंधावा ने कार्यक्रम के स्वागत उद्बबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज या सरकारी निर्देश नहीं है, बल्कि यह भारत की शिक्षा प्रणाली को 21वीं सदी की आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने की एक दूरदर्शी क्रांति है। स्कूली स्तर, कॉलेजों और समाज में इस नीति को सही अर्थों में लागू करने के लिए इसका जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना और इसके महत्व को समझना बेहद आवश्यक है। हमारा महाविद्यालय छात्राओं के हित और जागरूकता हेतु कार्यक्रमों का आयोजन करता है। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में कु् करिश्मा कश्यप एवं श्री मंथन दुबे के मार्गदर्शन में 30 छात्राओं ने पोस्टर बनायें एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता कु. प्रिया कलोशिया के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिसमें पक्ष में कु.अंशिका सराठे एवं कु.सीमा अहिरवार और विपक्ष में कु. जया पाण्डेय एवं समीक्षा पाण्डेय ने अपने विचार रखें । कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्रायें उपस्थित रहें ।

