

नर्मदापुरम / तरुण अग्रवाल मंडल इटारसी के तत्वावधान में चल रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 के पांचवे दिन अग्रवाल भवन इटारसी में भव्य दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विचित्र वेशभूषा के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ जिसमें नन्हे नन्हे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों को देख अग्रवाल भवन में उपस्थित सभी समाज के लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। वही बच्चों का मनमोहक रूप देख उपस्थित सभी ने बच्चों की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद की विचित्र वेशभूषा में बच्चों ने नीम करौली बाबा श्रीनाथजी, महाकाली बन लोगो को दर्शन दिए वहीं बॉलीवुड के गानों पर थिरकते कदमों को देख उपस्थित सभी लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संयोजक प्रलभ अनिल अग्रवाल द्वारा बताया गया कि दो दिवसीय इन कार्यक्रमों में पहले दिन 1 से 4 वर्ग तक के 33 बच्चों की प्रस्तुतियां हुई। बच्चों ने नृत्य और विचित्र वेशभूषा में भाग लिया नन्हे बच्चों ने इन कार्यक्रमों में बढ़ चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों ओर समाज की महिला पदाधिकारियों ने भगवान अग्रसेन का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संयोजक प्रलभ अनिल अग्रवाल, अंशु अश्विनी अग्रवाल, रश्मि पंकज अग्रवाल, सुनीता राजेश अग्रवाल के साथ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक हरिनारायण अग्रवाल, दीपक घनश्याम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, बालाजी, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल भौंरा बाले, उमेश अग्रवाल सहित समाज के सभी महिला युवक युवती शामिल रहे।

