
नर्मदापुरम / पिपरिया गोल्हानी कलेक्टर सोमेष मिश्रा एवं डीपीसी (DPC) डॉ. राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “एक दान पितरों के नाम” अभियान के अंतर्गत प्राथमिक शाला मेनबोर्ड एवं बासागंज में एक सराहनीय व प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। प्राथमिक शाला मेनबोर्ड में हुआ सामग्री का दान:अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. रागिनी सिकरवार ने अपने सुपुत्र सम्यक सिकरवार, डॉ. हर्षा चचारे एवं डॉ. श्वेता धाकड़ के साथ सम्मिलित रूप से प्राथमिक शाला मेनबोर्ड को 2 पंखे एवं 4 कुर्सियां भेंट कीं। इसके साथ ही शाला के सभी 27 बच्चों को कॉपियां, स्केच पेन तथा समस्त आवश्यक स्टेशनरी सामग्री दान स्वरूप प्रदान की गई। प्राथमिक शाला बासागंज में 28 बच्चों को स्टेशनरी वितरण:मेनबोर्ड के पश्चात दल द्वारा प्राथमिक शाला बासागंज का रुख किया गया, जहाँ अध्ययनरत सभी 28 छात्र-छात्राओं को उपयोगी स्टेशनरी सामग्री का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य जनों की रही उपस्थिति:इस अवसर पर डीपीसी डॉ. राजेश जायसवाल, संकुल प्राचार्य संदीप शुक्ला, बीआरसीसी (BRCC) श्रीमती सपना गोल्हानी, जनशिक्षक प्रमोद नागर एवं संतोष तनेजा, प्रधान पाठक श्रीमती मंजू भारद्वाज, श्रीमती नीति बुधोलिया सहित शाला के समस्त बच्चे एवं स्व-सहायता समूह के रसोइये प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने दानदाताओं के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

