
नर्मदापुरम / जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के 63 वें स्थापना दिवस 1 से 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा में किया गया । जिसके अंतर्गत प्रांगण में वृक्षारोपण एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कृषि महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत छात्रावास एवं भोजनालय कक्ष परिसर एवं प्रांगण की सफाई, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति रैली का आयोजन कर जागरूकता अभियान के द्वारा संदेश, नुक्कड़ नाटक एवं महाविद्यालय स्तर पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. अमिता पचौरी, डॉ. अन सिंह निनामा एवं एनसीसी अधिकारी डॉ. साक्षी सिंह, संस्कृति समिति के सदस्य डॉ मोनिका सिंह प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. धनंजय कटहल, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. अर्चना शर्मा, डॉ. गुलफ़िसा फिरदौस अहमद, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. शोभाराम अंजनावे, डॉ. संजय सिंह चौहान, डॉ. गौरव वाणी, आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. के के मिश्रा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आरके मेश्राम, डॉ. दीपक खांडे एवं महाविद्यालय के सहायक छात्र कल्याण डॉ. सुनील कुमार पांडेय एवं महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा की उपस्थिति में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय 63 वे स्थापना दिवस को हर्षोल्लास से मनाया गया।

