
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मां शीतला माता के भव्य आगमन महोत्सव को लेकर देवल मोहल्ले के युवाओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। युवाओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को महोत्सव का निमंत्रण दिया और सभी धर्मप्रेमी जनता से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।
मां शीतला माता का भव्य आगमन 9 अक्टूबर, शुक्रवार को शाम 7 बजे नए बस स्टैंड सिवनी मालवा से प्रारंभ होकर श्री शीतला माता मंदिर, शिवपुर रोड, देवल मोहल्ला पहुंचेगा। इस दौरान जयस्तंभ चौक एवं श्री शीतला माता मंदिर में मां का स्वागत किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।

