

नर्मदापुरम / बेटियों के सपनों को पंख दें, उनकी शिक्षा को प्राथमिकता दे और महिलाओं को निर्णय लेने का अवसर प्रदान करें। हर बेटी को उड़ान मिलेगी। हर महिला को सम्मान मिलेगा और नारी शक्ति को आगे बढ़ने का पूरे अवसर मिलेगा क्योंकि जब नारी आगे बढ़ती है तो केवल एक परिवार नहीं पूरा समाज राष्ट्र आगे बढ़ता है।
अयोध्यावासी वैश्य गुप्ता महिला मंडल द्वारा इसी उद्देश्य को लेकर उन बेटियों और बच्चों का सम्मान किया, जिन्होंने न केवल माता पिता को, बल्कि अपने शहर को समाज को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर
श्रीमती सुषमा गुप्ता द्वारा डॉ. सेजल गुप्ता, डॉ. आराध्या गुप्ता, डॉ. अमन गुप्ता, डॉ. वैष्णवी शर्मा एवं श्रीमती ज्योति गुप्ता को सम्मानित किया। आयोजन में श्रीमती मीना गुप्ता, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती रूपा गुप्ता श्रीमती काजल गुप्ता, शालवी मोनिका गुप्ता, कल्पना गुप्ता, वर्षा गुप्ता, संतोषी गुप्ता, ममता गुप्ता, पूजा गुप्ता, भारती, ज्योति,
अंजू गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, अवनी गुप्ता एवं अरविन्द गुप्ता, नितिन गुप्ता एवं राकेश गुप्ता शामिल हुए।

