नर्मदापुरम / ग्राम पंजरा कला से देवेन्द्र चौरे ने सूचना दी कि जब उन्के खेत मे मजदूर काम कर रहे थे, उस दौरान खेत मे रखे एक पाइप में उन्हे सांप टाइप कोई चीज जाते हुए दिखाई दिया है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र अभिषेक अहिरवार, दीपक पवार, गोलू यादव, शिवांगी चौधरी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जब उस पाइप मे देखा तो उस मे एक (monitor lizard/ non venomous) मोनिटर लिजड करीब 3 फीट दिखाई दी। जिसे सुरक्षित पाइप से रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

