
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी संजय कामले, जिला कांग्रेस प्रभारी संजय शर्मा एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक मानक अग्रवाल की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनारायण थापक को नर्मदापुरम जिला कांग्रेस संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि हरिनारायण थापक जी वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ अनुभवी और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुभव एवं कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा सभी कांग्रेसजनों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि श्री थापक के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जिला कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान होगी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।
हरिनारायण थापक के मनोनयन पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। यह जानकारी जिला काँग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

