
नर्मदापुरम / माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम आरी में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए जिसमें एक व्यक्ति को ज़्यादा चोट आने पर उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। माखन नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर कारवाई की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम आरी में कुते को मारने को लेकर दो पक्षों के बीच आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया।इस दौरान दोनों पक्षों के 7 से 8 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ग्राम आरी के ठाकुर मोहल्ला निवासी फरियादी सूरज चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करतार सिंह, गोलू ठाकुर, संगीता के साथ माता मोहल्ला निवासी अनिमेष सौर, अक्षय सौर, कल्लू उर्फ मोहित सौर, चिरौंजी सौर, रजनी, सुधा आदि के द्वारा गाली गलौज कर लाठी, दातरे से हमला कर मारपीट की गई। माखन नगर पुलिस ने पहले पक्ष की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।वही दूसरे पक्ष की ओर से फरियादी अनिमेष उर्फ भीम सौर ने रिपोर्ट लिखाई है कि करतार सिंह, देवीसिंह ठाकुर, संपत ठाकुर, अमित ठाकुर, संगीता, रामनाथ ठाकुर, निवासी आरी के द्वारा गाली गलौज कर जानलेवा हमला किया गया एवं जाति सूचक गालिया दी गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष फरियादी की रिपोर्ट पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई है। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है।

