
नर्मदापुरम / इटारसी / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में इटारसी टी आई सौरभ पांडे और उनकी टीम ने आज सुबह थाना क्षेत्र के ग्राम सोमलवाड़ा खुर्द फोरलेन के पास से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सटीक सूचना पर एसआई सुरेश चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई में एक कार से 25 पेटी (करीब 200 लीटर) अवैध शराब जब्त की है। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से कार छोड़कर फरार हो गया।टी आई सौरभ पांडे ने बताया कि पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में एसआई सुरेश चौहान के साथ आरक्षक राजकुमार झपाटे, महेंद्र गुर्जर और अतुल गुर्जर की अहम भूमिका रही।

