

नर्मदापुरम / पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार पच्चीस से इक्कतीस मार्च दो हजार छब्बीस तक की अवधि में कराए गए छियानवे हितग्राही मूलक एवं छह सामुदायिक कार्यों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं अपर कलेक्टर विकास हिमांशु जैन के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 (1) के अंतर्गत निहित प्रावधानों के तहत् जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीराम सोनी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत मटकुली एवं सिंगानामा में आज सोमवार से प्रारंभ होगा।
सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संपादित होगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायतों में उपस्थित होकर सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए चार ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में श्रीमती गीता मेहरा-बृजेश मेहरा, श्रीमती मनोरमा सोनी- कुमारी आशा रधुवंशी, श्रीमती प्रीति सराठे- श्रीमती निर्मला बाथरे, श्रीमती सविता मालवीय नसरीन वानो ग्राम संपरीक्षा समिति के साथ गांव में उपस्थित होकर संपादित करेंगे।
विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में ग्राम पंचायत मटकुली एवं सिंगानामा में आज से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर छह सामुदायिक तथा छियानवे हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन करेंगे। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2026 की अवधि तक राशि उन्नतीस लाख सैंतीस हजार पांच सौ आठ रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान 70 कार्य पूर्ण हुए हैं तथा 32 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । इन निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रक ग्राम सामाजिक एनिमेट्रर को शुक्रवार को जनपद पंचायत पिपरिया के सभागार में आयोजित ग्राम सामाजिक एनिमेटर की बैठक के दौरान वितरित कर दिए गए हैं।
विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर छह डगवेल रिचार्ज पिट तथा बाहात्तर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य सात खेत तालाब कार्य, पांच कपिलधारा कूप निर्माण कार्य, दो कार्य एक बगिया मां एवं एक नंदन फलोधान के कार्य कराए गए हैं जिनका का दो दिवस में सत्यापन मटकुली एवं सिंगानामा में पूर्ण करेंगे, जिसकी तृतीय दिवस ग्राम सभा पंचायत मुख्यालय पर सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में अनिल नायक सुमित पटेल पटवारी राजस्व को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है। ग्राम सभा की कार्यवाही को लिपिबद्ध करने के लिए शिक्षक चिरौंजी लाल पाल सहायक अध्यापक एवं बलीराम भल्लवी प्राथमिक शिक्षक शिक्षा विभाग को नामित किया गया है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती नेहा धुर्वे, प्रदीप, सचिव जितेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर एवं ग्राम रोजगार सहायक ललित पटेल कैलाश दरसुम्मा तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।

