


नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति एवं पुरुषों द्वारा स्थानीय चित्रगुप्त घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। समाज के सदस्यों ने घाट परिसर एवं नर्मदा किनारे से कचरा, पॉलीथिन व अन्य गंदगी निकालकर डस्टबिन में डाली। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नर्मदा हमारी आस्था और जीवनदायिनी है, इसलिए इसकी स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ घाट और स्वच्छ नर्मदा के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रखर समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी विजय वर्मा, सुनील राय, प्रोफेसर ईरा वर्मा, प्रीती खरे, लालता प्रसाद, गुड्डू वर्मा, ऋषिकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष अभय वर्मा, मातृशक्ति अध्यक्ष ज्योति वर्मा, मंजुला वर्मा, मंजुला श्रीवास्तव, समाजसेवी सुमन वर्मा, रितु श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, सी.बी. खरे, मनोज वर्मा, प्रदीप गुप्ता, केशव वर्मा, समाजसेवी एवं व्यापारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रितेश खंडेलवाल सहित अनेक समाज जन मौजूद थे। इस मौके पर विजय वर्मा ने कहा कि केवल अभियान चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाना होगा। नर्मदा किनारे कचरा न फेंकने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
मातृशक्ति द्वारा सम्मान मिलना मेरे लिए सौभाग्य का की बात- श्री गुप्ता
साफ सफाई के बाद विशिष्ट आवाज और विभिन्न प्रकार की आवाजें निकालने की कला से पहचान बनाने वाले समाजसेवी प्रकाश गुप्ता का अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में टीवी कलाकार करण मेहरा तथा पूर्व मंत्री विजय प्रताप सिंह द्वारा भी प्रकाश गुप्ता की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया था। प्रकाश गुप्ता ने इस अवसर पर अपनी आवाज की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को भी प्रभावित किया। इस दौरान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज मुझे मातृशक्ति द्वारा जो सम्मान मिला है वह सम्मान मेरे लिए सौभाग्य का की बात है। मैंने अनुराधा पौडवाल जैसे देश की गायिका और बड़े-बड़े टीवी कलाकार सहित अन्य लोगों के साथ काम करने का मौका भी मिला है और मेरे द्वारा कई ऐसे लोगों की सेवा की है जो आज बड़े-बड़े पदों पर है और कुछ तो प्रदेश और देश में मंत्री और विधायक बने हैं, मैं उनकी कॉमेडी और उनके कार्य को किया है। मां नर्मदा की कृपा और माता-पिता के आशीर्वाद से इस मुकाम पर पहुंचा हूं।

