
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा के निर्देशन में पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को सुद्धण बनाने के लिए कोतवाली पुलिस द्वारा रात्रि में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रात्रि में वेवजह घूमने वालों को चेक किया जा रहा है और रात में घूमने का उनसे कारण भी पूछा जा रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से शहर में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि इसी तरह रात्रि कालीन शहर के विभिन्न चौराहों पर गस्त जारी रहेगी।

