
नर्मदापुरम / जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में संपादित किया जाना है। जनगणना कार्य को निर्धारित समय-सीमा में सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्य के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 5 एवं 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सभागार में किया गया है।

