


नर्मदापुरम / सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा अभ्युदय लोक सेवा संस्थान द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक गृह, सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में रविवार दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा निवासरत सभी बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उईके, तहसीलदार नितिन झोड़, समग्र अधिकारी राहुल साहू, नगर के वरिष्ठ महानुभाव एवं नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति में सभी बुजुर्गों का पुष्पमाला एवं गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिवनी मालवा की चिकित्सीय टीम द्वारा सभी बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के अंत में सभी निवासरत बुजुर्गों एवं कार्यक्रम में उपस्थित महानुभावों को सुपाच्य भोजन कराकर फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक गृह के अधीक्षक श्याम वनकर, दीपक यादव, राहुल बाथव, नलिनी मालवीय, मंजेश, श्यामाबाई कुशवाहा, सुवर्णा आदि उपस्थित रहे।

