

नर्मदापुरम / दिनॉंक 4 अक्टूबर रविवार को राष्ट्रीय अधिवेशन भीलवाड़ा राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुये नर्मदापुरम का मंच राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, अखिल भारतीय पुलक चेतना मंच के सदस्यों को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। नीरजा फौजदार को भारत के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड सम्मान राष्ट्रीय संत राष्ट्र गौरव पुलक सागर महाराज के कर कमलो से प्राप्त हुआ। मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने कहा हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे मंच को गुरूवर के कर कमलो से सम्मान मिला। आगे भी हम सब ओर बढ़चढ़ कर कार्यो को आयोजित करेगें।हमारे मंच का नाम का पूरे राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। सम्मान प्राप्त करने वालों में नर्मदापुरम मंच की संयोजक ऐकता फौजदार, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, महामंत्री अनीता अरुण जैन,
पुलक मंच से महामंत्री पवन जैन, उपाध्यक्ष शाह, अरुण जैन, मंत्री विनीति जैन ने सम्मान प्राप्त किया। अधिवेशन में पूरे भारत के पदाधिकारी की बड़ी संख्या रही। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फादोंत, राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी वीरेंन्द्र जैन, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति मीना झॉंझरी, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमति अनामिका बॉटलीवाय एवं जोन 3.जोन 4 जोन 5 के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नर्मदापुरम मंच की तारीफ़ की एवं आगे के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की। साथ में नर्मदापुरम की सभी सदस्यों ने खुशी जाहिर की कि निश्चित ही हमारे कार्यों का सम्मान है।

