
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में विगत 30 वर्षों से निरंतर दशहरा उत्सव हर्षोल्लास से मनाकर 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य शोभायात्रा धर्मसभा आयोजित की जाती है कार्यक्रम की तैयारी हेतु दशहरा उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
उक्त जानकारी देते हुए जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच सिवनी मालवा नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विगत 30 वर्षों से निरंतर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर के मार्गदर्शन संयोजन में भव्य दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है।
दशहरा महोत्सव दिनांक 20/10/2026 दिन मंगलवार रात्रि 8 बजे श्री राम वाटिका सामने स्थित मैदान पर 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा। शाम 6 बजे गांधी चौक से श्री राम जानकी शोभायात्रा रात्रि 7 बजे से शस्त्र पूजन एवं राष्टीय संतों विहिप पदाधिकारियों द्वारा धर्मसभा को संबोधित किया जाएगा एवं भगवान श्री राम चंद्र जी के बाणों से मैदान पर खड़े 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम की तैयारी हेतु जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति पदाधिकारियों की बैठक स्थानीय कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में दशहरा उत्सव को भव्य बनाने भगवान के पात्रों शोभायात्रा मैदान व्यवस्था कारीगर अतिथि टेंट साउंड साज सज्जा आदि की कार्ययोजना बनाई गई उत्सव को भव्य बनाने के लिए चर्चा की गई। बैठक संचालन नगर अध्यक्ष राघवेंद्र अग्रवाल ने किया। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति की बैठक में प्रमुख रूप से शिव राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, रितेश जैन, संतोष पारीक, महेश गोयल, एड. अजीत सिंह राजपूत, वीरेंद्र मिश्रा, रघुवीर सिंह राजपूत, शैलेन्द्र गौर, राघवेंद्र अग्रवाल, डॉ. सौरभ रघुवंशी, अनिल यादव, सुशील गोहर, विनोद रघुवंशी, राजू राय, रामसिंह यादव, सनूप सिंह यदुवंशी, निक्की राठौर, गोलू विश्वकर्मा, अशोक कुचबंदिया, रविन्द्र छिरेले, नरेंद्र योगी, सुदीप सेन, बलराम विश्वकर्मा, दीपक सोनी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

