नर्मदापुरम / इटारसी में कल दिनांक 05/10/2026 दिन सोमवार को न्यास उपकेंद्र से संचालित 11केवी बैंक कॉलोनी फीडर पर मेंटिनेंस कार्य किया जाना है। जिस कारण से 11केवी बैंक कॉलोनी फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र…
नौवीं लाइन, देश बंधु पुरा, सब्जी मंडी का कुछ एरिया, वर्धमान मॉल, सोना सावरी नाका, बैंक कालोनी, दशमेश कालोनी, जाटव मोहल्ला, एल आई सी वाला एरिया, रॉयल स्टेट, साई फार्चून सिटी, LKG माल, प्रताप पूरा, गणेश नगर, महर्षी नगर, त्रिपुती नगर, हरिशंगत कॉलोनी, अजय बच्चन कॉलोनी, सोना सावरी नाका।
इटारसी शहर में विद्युत शिकायत के निराकरण हेतु 1912 नंबर 24 घंटे उपलब्ध है। घर की लाइट हेतु टोल फ्री नंबर 1912 का ही उपयोग करे। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है ।

