
नर्मदापुरम / परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना सोहागपुर में पर्यवेक्षकों की कमी के चलते विभागीय कार्यों में आने वाली कठिनाईयों को दृष्टिगत श्रीमती प्रतिभा वाजपेई पर्यवेक्षक को उनकी मूल पदस्थापना स्थल परियोजना सोहागपुर में यथावत पर्यवेक्षक पद पर पदस्थ कर दिया गया। प्रतिभा वाजपेयी का जो यहां से सोहागपुर ट्रांसफर किया गया है वह जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के पास शिकायत आने के आधार पर किया गया है। इसलिए उन्हें यहां से सोहागपुर उनकी मूल जगह कर दिया गया है। लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। नियम विरुद्ध जेडी के द्वारा अपना अटैचमेंट वन स्टाफ सेंटर करवा लिया । शासन के नियम की अनदेखी करते हुए अधिकारी अफसर किस तरीके से जिले के प्रभारी मंत्री के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं इसका उदाहरण नर्मदापुरम ने देखा जा सकता है। वहीं प्रशासक वन स्टॉप सेंटर नर्मदापुरम का प्रशासकीय प्रभार श्रीमती रश्मि वर्मा, सहायक निर्देशिका आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केन्द्र पवार खेड़ा को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से सौंपा गया था।
प्रभारी मंत्री की अनदेखी, नर्मदापुरम में अटैचमेंट….
श्रीमती प्रतिभा वाजपेयी का पूर्व में केसला परियोजना स्थानांतरण किया गया था । उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपना अटैचमेंट वन स्टाफ सेंटर नर्मदा पुरम करवा लिया था। पुनः शिकायत प्राप्त होने पर उनका अटैचमेंट निरस्त किया गया था एवं शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के अनुमोदन से इनका स्थानांतरण सुहागपुर परियोजना किया गया था, परंतु इन्होंने उन्हें अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपना अटैचमेंट फिर से वन स्टाफ सेंटर नर्मदापुरम करवा लिया। इनका यह आदेश संयुक्त संचालक द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर किया गया था जिसे पुनः कलेक्टर साहब ने निरस्त कर दिया था। इसके स्थान पर फिर रश्मि वर्मा का स्थानांतरण किया था जिसको फिर से निरस्त करके प्रतिभा वाजपेयी का पुनः वन स्टाफ सेंटर कर दिया है, प्रभारी मंत्री के आदेश की अनदेखी की गई है।
इनका कहना…..
मेरे वृद्ध पिताजी 90 साल के हैं, वह मेरे पास रहते हैं और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी मेरी है। इसीलिए मैं यहां पदस्थ हूं मेरी एक बेटी भी है पारिवारिक जिम्मेदारी को देखते हुए मैं यही पदस्थ हूँ ।
प्रतिभा वाजपेयी,
सुपरवाइजर, महिला बाल विकास, नर्मदापुरम।

