
नर्मदापुरम / सोहागपुर थाना अंतर्गत ग्राम झालोंन मे जमीन के हिस्से बंटवारे को लेकर दो पक्षों में आपस मे मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने हौज़ पाइप से मारपीट की । पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया है। सोहागपुर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम झालोंन निवासी फरियादी धनराज अहिरवार ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके तथा गीताबाई, सीता, प्रदीप के साथ जमीन के हिस्से बंटवारे को लेकर सुनील अहिरवार, योगेश, के द्वारा गाली गलौज कर हौज पाइप से मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी गई। जिस पर पुलिस ने फरियादी धनराज अहिरवार की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वही दूसरे पक्ष से सुनील अहिरवार ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके साथ व योगेश अहिरवार के साथ धनराज अहिरवार ओर प्रदीप अहिरवार ने गाली गलौज कर मारपीट की जिस पर पुलिस ने फरियादी सुनील अहिरवार की रिपोर्ट पर आरोपी धनराज और प्रदीप के विरुद्ध मामला दर्ज कर दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया गया है।

