

नर्मदापुरम / इटारसी में 8 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार से शुरू हुआ है। अग्रवाल समाज की प्रतिनिधि संस्था तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में महोत्सव का आयोजन अग्रवाल भवन में हो रहा है।जिसमे प्रथम दिन खेलकूद बौद्धिक कौशल सामान्य ज्ञान तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ कार्यक्रम में समाज के बच्चो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी निलेश शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम निलेश शर्मा ने कहा कि महाराज अग्रसेन सर्व धर्म सदभावना के मूल सिद्धांतों पर चले ओर उन्होंने एक ऐसे समाज की स्थापना की जिसने भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का काम किया। पूरे कार्यक्रम में अग्रसेन जयंती महोत्सव के स्वागताध्यक्ष अशोक गोपीचंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश गोयल, सचिव गुलाबचंद अग्रवाल दीपक, हरिनारायण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल मौजूद रहे। खेलकूद बौद्धिक व कला प्रतियोगिता के संयोजक सत्यम अशोक अग्रवाल सह संयोजक हिमांशु अग्रवाल बाबू तथा मुकेश अग्रवाल पिंटू, सामान्य ज्ञान स्मरण शक्ति प्रतियोगिता की संयोजक प्रियंक गोयल, सहसंयोजक प्रलभ अनिल अग्रवाल व सुदर्शन अग्रवाल, चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक प्रियंक गोयल सह संयोजक राजेश अग्रवाल चिंटू ने प्रतियोगिता का कुशल संयोजन किया।
मंच संचालन हिमांशु बाबू अग्रवाल ने व आभार दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने किया। इसमें बच्चे, किशोर, युवा व बड़ों की सामान्य ज्ञान, स्मरण शक्ति, व 1 से 4 वर्ग के बच्चों की कुर्सी दौड़, हंडी फोड़, पासिंग द पार्सल, फुग्गा दौड़ धीमी साइकल रेस आदि कई प्रतियोगिताएं हुई। इसके बाद सायं 4 बजे से भव्य चित्र कला प्रतियोगिता प्रियंक गोयल के संयोजन में हुई, जिसमें 1 से 4 वर्ग आयु में प्राकृतिक दृश्य, घर-घर तिरंगा, आजादी का अमृत महोत्सव विषयों पर बच्चों व किशोरों ने चित्र बनाए।
पूरे कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी युवा बच्चे तथा महिलाओं ने हिस्सा लिया अग्रवाल महिला मंडल अग्रवाल बहुरानी मण्डल अग्रवाल युवक दल का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में फुटबॉल खिलाड़ी भागवत राजपूत, कृष्णा साहू, नीरज यादव, शोभित जैन द्वारा बच्चों की प्रतियोगिता को कुशल रूप से करवाकर प्रथम द्वितीय व तृतीय विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।

